जोगेंद्र मावी, ब्यूरो

हरिद्वार। हरिद्वार नगर निगम में दावेदारों के नए-नए नाम सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा की ओर से नगर निगम की नामित पार्षद रही पुष्पा शर्मा ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। पुष्पा शर्मा प्रख्यात वैध एमआर शर्मा की धर्मपत्नी है। दोनों समाज सेवा के साथ गरीबों और असहायों की हमेशा मदद करते हैं। यदि पार्टी ने मौका दिया तो शहर के किसी टोटके को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।

हरिद्वार नगर निगम से समाजसेविका नामित पार्षद रही पुष्पा शर्मा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं शहर विधायक मदन कौशिक को बायोडाटा दिया है। उनकी शहर के हर तबके में पकड़ है. पूर्व पार्षद पुष्पा शर्मा भारतीय जनता पार्टी की कर्मठ कार्यकर्ता है। पुष्पा शर्मा शहर की हर समस्याओं से वाफिक हैं। कोरोना कार्यकाल में तो उन्होंने जमकर समाज सेवा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *