ब्यूरो रिपोर्ट
सुल्तानपुर में रविवार को ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
हादसा धनपतगंज थाना क्षेत्र के पीरो सरैया गांव के पास हुआ। हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर सुबह ट्रेलर ने बाइक में टक्कर मार दी। मृतका की पहचान सुख बडेरी मजरे रघुवीर का पुरवा अंतिमा (23) के रूप में हुई। वहीं पिता राम अजोर उर्फ कुबरी ( 55 ) का मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा है। उनकी हालत गंभीर बनी है। थाना प्रभारी राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी है। वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।