फाइल फोटो— अधिवक्ता शोएब मलिक

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। हरिद्वार के युवा अधिवक्ता की सड़क हादसे में मृत्यु हो गई है। युवा अधिवक्ता रोशनाबाद में प्रेक्टिस कर रहे थे।
ग्राम दादूपुर गोविंदपुर प्रधान के रिश्तेदार शोएब मलिक एडवोकेट की सहारनपुर के गागाहलेडी में हुए एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। जिसने भी घटना के बारे में सुना उसने ही सहारनपुर की ओर दौड़ लगा दी। जानकारी के अनुसार शोएब एडवोकेट किसी कार्य से सहारनपुर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में हुई सड़क दुर्घटना में शोएब की दर्दनाक मौत हो गई। शोएब गांव में जिम का संचालन करने के साथ-साथ रोशनाबाद सत्र न्यायालय में भी अधिवक्ता के तौर पर पंजीकृत था। उनके मृत्यु पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्वबंधु बाली, सचिव अनुराग चौधरी के साथ कार्यकारिणी सदस्य नीरज गुर्जर ने शोक जताया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *