जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भूपतवाला में रह रहे दंपत्ति ने अपने मकान और गाड़ी बेचने के नाम पर शिवालिकनगर निवासी तनुज पंवार से 21 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो मकान और गाड़ी दिए और न ही रुपये लौटाए। मामले में पुलिस ने शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की तो मामला सही पाए जाने पर दंपत्ति की तलाश शुरू की। एक साल में गिरफ्तारी न होने पर हरिद्वार पुलिस ने दोनों पर 5000-5000 रूपये के ईनाम घोषित कर दिए। पुलिस ने एक साल बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
28 अप्रैल—2023 तनुंज पंवार पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी शिवालिक नगर रानीपुर जिला हरिद्वार ने कोतवाली नगर सूचना दी कि अरूण ने अपना मकान और गाड़ी बेचने के नाम से मेरे से 21 लाख रूपये ले लिए। मकान व गाडी न देने व अपने पैसे वापस मांगने पर अरूण व अरूण की पत्नी रूबी ने मेरे साथ गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने लगे जिस पर कोतवाली नगर में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त आरोपियों के विरुद्ध 5000-5000 रुपए का ईनाम घोषित था। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस और सीआईयू ने दोनों को पकड़ लिया।
नाम पता आरोपी-
1- अरूण कुमार सैनी पुत्र ओमप्रकाश सैनी निवासी म0 न0 36 भागीरथी गंगा विहार भूपतवाला कोतवाली नगर हरिद्वार मूल पता मकान नंबर 298 ग्राम जंढेडी बाजार जिला सहारनपुर।
2- महिला अरुण कुमार सैनी की पत्नी।
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा, सीआईयू रूडकी प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र शाह, एसएसआई सतेंद्र सिंह बुटोला, एसआई रमेश सैनी, अनीता शर्मा, हेड कांस्टेबल सुरेश रमोला, हेड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल रविन्द्र खत्री, कमल मेहरा का सहयोग रहा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *