जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
जज के 18 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। लखनऊ में बुधवार रात स्पेशल जज (एनआईए) विवेकानद शरण त्रिपाठी के बेटे अजितेश त्रिपाठी (18) ने फांसी लगाकर जान दे दी। लखनऊ में बटलर पैलेस निवासी परिजन बृहस्पतिवार सुबह उसको शव को फंदे पर लटकता देखा। बाद में परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को मूल निवास देवरिया लेकर चले गए। बताया गया है कि अजितेश जेईई मेंस—2024 में फेल हो गया था। अजितेश की दो छोटी बहनें हैं।
जेईई मेंस का रिजल्ट रात 11.30 बजे आया था। रात करीब दो बजे तक जब अजितेश अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो परिजनों ने दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई। कई बार आवाज लगाने पर भी जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो कुंडी तोड़कर परिजन अंदर गए तो देखा कि अजितेश का शव पंखे से लटका हुआ था। अजितेश ने कमरे में लगा पर्दा फाड़कर फांसी का फंदा बनाया और उस पर झूल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने की बात की तो पिता ने इंकार कर दिया और उसके शव को मूल निवास पर लेकर चले गए। किशोर के इस तरह के कदम उठाने से परिजनों के साथ कॉलोनी निवासी दुखी थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *