अनियंत्रित कार की चपेट में आया घायल मजदूर

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। पैंटागन मॉल के सामने इंद्रलोक कॉलोनी के सामने डिवाइडर पर काम कर रहे मजदूरों को अनियंत्रित हुई कार चालक ने रौंद दिया। जिसमें घायल हुए मजदूरों को पुलिस पेट्रोलिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने इलाज के लिए भर्ती कराया।
पेंटागन मॉल एवं शिवालिक नगर के बीच इन्द्रलोक कॉलोनी के सामने डिवाइडर पर काम कर रहे मजदूरों पर एक कार चालक ने अपनी अनियंत्रित सेंट्रो चढ़ा दी जिससे कई मजदूर घायल हो गए। मौके से गुजर रही PC-3 (पेट्रोलिंग कार) में नियुक्त चालक एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने तत्काल गंभीर रूप से घायल हुए एक मजदूर को रेसक्यू कर पांच मिनट के भीतर नजदीकी मैट्रो अस्पताल पहुंचाकर इमर्जेंसी वार्ड में आवश्यक उपचार दिलाया।
पीसी—3 में नियुक्त पुलिस कर्मी
चालक रूपेश चमोला, आरक्षी शीशपाल राणा, आरक्षी मदन चित्रांण

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *