जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की लालढांग क्षेत्र में15 मार्च को होने वाली जनसभा की तैयारियों को लेकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।
लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील के लिए भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की 15 मार्च को लालढांग में गांधी चौक में जनसभा होगी। जिसमें अधिक से अधिक जनता शामिल कराने के लिए हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा संयोजक पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने आमजन के साथ भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को भारी मतों से विजयी बनाना है, इसके लिए सभी लोगों को मेहनत करनी है। उन्होंने कहा कि उन्हें सुनने के लिए जनसभा में अधिक से अधिक आमजन शामिल हो, ताकि उन्हें भाजपा की नीतियों के बारे में बताया जा सके। उन्होंने कहा कि लालढांग क्षेत्र में मॉडल डिग्री कॉलेज, रवासन नदी पर पुल, श्यामपुर में सीएचसी, पुरानी हरिद्वार रोड, गांवों के जनसंपर्क मार्ग बनाने के साथ जल जीवन मिशन से हर घर पानी उपलब्ध कराने का किया गया है। उन्होंने कहा कि लालढांग क्षेत्र में मुलभूत सुविधाओं के लिए अनेक काम सुचारू है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, चंडी प्रसाद कुकरेती, विधानसभा प्रभारी आदेश सैनी, महामंत्री सुरेंद्र रावत, गाजीवाली के ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह नेगी, श्यामपुर के प्रधान योगेश चौहान, रसूलपुर के प्रधान कमलेश द्विवेदी, सजनपुर पीली के प्रधान सुनील पाल, टाटवाला के ग्राम प्रधान यशपाल सिंह, पीली पडाव के प्रधान शशी झंडवाल, गैंडीखाता के प्रधान प्रतिनिधि शफी लोधा, सरदार चंचल सिंह, बलराम पाल, बलवीर कुमाईं, जिला पंचायत सदस्य बृजमोहन पोखरियाल, सरिता अमोली, आलोक द्विवेदी, जितेंद्र पोखरियाल, रामेंद्र सैनी, राहुल सैनी, मंडल महामंत्री युवा मोर्चा विनोद पोखरियाल, भुवन काला, राजकुमार मिश्रा, मुन्ना ठाकुर आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *