वेद मंदिर आश्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। तमिलनाडु के रामनाथपुरम में आयोजित हुई 34वीं सीनियर राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर हरिद्वार पहुंची टीम को पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रतीक चिन्ह और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार बनी तो उन्होंने खेल नीति बनाकर खेलों के प्रति खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों का कोटा निर्धारित करने की घोषणा की है।
शुक्रवार को वेद मंदिर में कांस्य पदक जीतकर आई टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि लगातार पांच मैचों में जीत दर्ज कर कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार खेलों इंडिया के माध्यम से सभी को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। भाजपा की केंद्र सरकार बनने के 10 सालों में देश का नाम विश्व में छाया हुआ है। उन्होंने कहा कि जीवन का प्रथम सूत्र शरीर का स्वस्थ्य रहना है, यदि स्वस्थ है तो किसी प्रतियोगिता के भागीदारी बन सकेंगे।
उत्तराखंड टेनिस बाल क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अगली बार गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन करना है। उन्होंने टेनिस बॉल खेल को प्रदेश में शामिल कराने की मांग को लेकर खेल मंत्री से वार्ता भी की। इस दौरन प्रदेश सचिव अमजद उस्मानी, जिला सचिव भारत भूषण, करण सिंह को भी सम्मानित किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष डॉ प्रणव यादव, सतपाल, डॉ दर्शन लाल शर्मा, करण सिंह, राव काले खां, सत्यकुमार चौधरी, भीम सिंह, अधिवक्ता वीर गुर्जर, सचिन चौहान आदि शामिल हुए।

वेद मंदिर आश्रम में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद

इन खिलाड़ियों को किया सम्मानित
कप्तान वसीम अहमद, उप कप्तान मनीष सैनी, कोच हिमांशु बिष्ट, मेजर अंसारी, उमेश कुमार, राजन कुमार, विकास कुमार, गोकुल पंवार, निखिल राणा, विपिन भंडारी, हिमांशु, तरंग गिरि, आशीष, विनय, सैनूर को सम्मानित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *