जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा के युवा नेता आकाश भाटी के प्रयास से पावनधाम चौक से दूधाधारी फ्लाईओवर के नीचे से रास्ता दोनों तरफ खुल गया है। इससे हाईवे के दोनों तरफ के आमजन एवं तीर्थ यात्रियों को आवागमन में कोई परेशानी नहीं होगी, साथ ही होटल एवं रेस्टोरेंट का भी संचालन सही से हो सकेगा।
पिछले लंबे समय से दूधाधारी फ्लाईओवर बनने के बाद पावनधाम चौक बंद हो गया था। जिससे सप्तसरोवर मार्ग पर रहने वाले आश्रम ऑन धर्मशालाओं एवं मंदिरों के लोगों को बड़ी दिक्कतें हो रही थी। साथ ही तीर्थ यात्रियों को भी हमारे यहां प्राचीन मंदिरों में जाने में परेशानी उठानी पड़ रही थी। भाजपा युवा नेता आकाश भाटी ने बताया कि सप्तसरोवर मार्ग से रानी गली भागीरथी नगर नेपाली के लिए पीपल वाली गली एवं पूरे क्षेत्र के लोगों के साथ हमारे यहां प्राचीन तीर्थ मंदिरों में भी तीर्थ यात्रियों को आने में बहुत दिक्कत की सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए क्षेत्रवासियों ने हरिद्वार विधायक मदन कौशिक से निवेदन किया था कि छोटे वाहनों के लिए पावनधाम चौक खोल दिया जाए। जिसको देखते हुए आज नेशनल हाईवे के अधिकारियों से बात कर छोटे वाहनों के लिए शनिवार पीठ बाजार की भी समस्या को देखते हुए आज पावनधाम चौक को खोल दिया गया है। आकाश भाटी ने बताया कि अब छोटे वहां जैसे छोटी कर बैटरी रिक्शा ऑटो आदि के लिए वहां से खोल दिया गया है। जिससे पावनधाम रोड और सप्तसरोवर की कनेक्टिविटी बनी रहेगी।
इस अवसर पर रूपेश बंसल, विशाल निषाद, सतनाम सिंह, सनी गिरी, भीमसेन महाराज, गौरव पाल, विक्की राजपूत, गोविंद तोमर, सार्थक शर्मा, राजेश शर्मा आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *