जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
श्यामपुर, हरिद्वार। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि अपने अराध्यों की भक्ति करना ही प्रेम है और इसी के साथ मानवता को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने निरंकारी मिशन की ओर से चलाए जा रहे सेवा के प्रकल्पों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान शिविर हो या सफाई अभियान सभी में एकजुटता का भी संदेश देते हुए अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है।
बुधवार को ग्राम पंचायत गाजीवाली में स्थित आंबेडकर भवन में संत ​निरंकारी मिशन की ओर से विश्व बंधुत्व, शांति, प्रेम एवं मानवता का प्रतीक का संदेश देेते हुए तू ही निरंकार के तहत कार्यक्रम किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने निरंकारी मिशन के चलाए जा रहे प्रकल्पों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को अपने धर्म के प्रति सजग रहना चाहिए। उन्होंने अयोध्या में भगवान श्रीराम लला के मंदिर के संघर्ष के बारे में जानकारी देते हुए अराध्य भगवान श्रीराम के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि श्री राम जैसा आज्ञाकारी बेटा होना चाहिए, उन्हें सत्ता का लालच नहीं था। वे सत्ता त्यागकर पिता के एक आदेश पर वनवास के लिए चले गए और भरत जैसा भाई भी होना चाहिए, जोकि अपने भाई के वनवास में चले जाने के बाद सत्ता पर विराजमान नहीं हुए। उन्होंने इंसानियत के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आज के समय जब लोग भागदौड़ की जिदंगी व्यतीत कर रहे हैं तो ऐसे में निरंकारी मिशन से जुड़े लोग समाजसेवा का नया अध्याय स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंकारी मिशन के साथ अन्य लोगों को भी आगे आना चाहिए।


ब्रांच हरिद्वार के संयोजक सुरेश कुमार चावला ने मिशन निरंकारी के द्वारा चलाए जा रहे प्रकल्पों के बारे में विस्तार से बताया।
इस मौके पर केवल कुमार, रमेश चंद, सुबोध गुप्ता, दिलेर चंद, अशोक सिंह रावत, जयपाल सिंह रावत, ग्राम प्रधान श्यामपुर योगेश चौहान, गाजीवाली के प्रधान देवेंद सिंह नेगी, पूर्व प्रधान महेश कुमार, मोहन कलूडा, भुवन कला, नीरज, डीएस रावत आदि शामिल हुए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *