एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल

जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। लोकसभा चुनाव से पहले शांति व्यवस्था कायम करने को हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कई दारोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले हैं। जिनमें कोतवाली मंगलौर से एसआई हाकम सिंह को कोतवाली नगर में, पुलिस लाइन से विनोद गोला को थाना कलियर, राजीव कुमार को थाना खानपुर, प्रदीप कुमार को एसआईएस शाखा, थाना कलियर से भानु प्रताप को पुलिस लाइन भेजा है।
सीआईयू हरिद्वार से एसआई रणजीत सिंह तोमर को एएनटीएफ भेजा है। थाना भगवानपुर से बालाराम को कोतवाली लक्सर, लक्सर सीओ प्रदीप मलिक को थाना भगवानपुर, थाना भगवानपुर से चंद्रमोहन को सीओ लक्सर कार्यालय भेजा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *